Home » जॉब - एजुकेशन » NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, छात्रों को बड़ी राहत

NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, छात्रों को बड़ी राहत

NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, छात्रों को बड़ी राहत

NEET Refund: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के बाद रद्द की गई नीट यूजी परीक्षा के लिए अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से फीस वापसी का इंतजार कर रहे छात्रों को अब जल्द ही उनके खाते में आवेदन शुल्क वापस मिल सकेगा।एनटीए ने साफ कर दिया है कि री-एग्जाम के लिए किसी भी छात्र से दोबारा फीस नहीं ली जाएगी। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा। एजेंसी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक डिटेल अपडेट करने का विकल्प उपलब्ध कराएगी, जहां छात्र अपनी जानकारी भरकर रिफंड प्राप्त कर सकेंगे।