Home » अंतर्राष्ट्रीय » नेपाल में आपदा के बाद अब महामारियों का खतरा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

नेपाल में आपदा के बाद अब महामारियों का खतरा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Nepal Disaster: नेपाल में आपदा के बाद अब महामारियों का खतरा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Nepal Disaster: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आपदा में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और हजारों लापता हैं।दिक्कत यह है कि एक तरफ जहां पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से महामामारियों का मंडरा रहा है।

शवगृहों में सड़ने लगे शव

देश में कुछ जगहों पर अस्पतालों के शवगृह (मॉर्चरी) भर चुके हैं।जगह कम पड़ने के कारण शव सड़ने लगे हैं।बाढ़ के मलबे और पानी में शवों के लंबे समय तक दबे रहने के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनप रहे हैं, जो हवा और पानी के जरिए महामारी को न्यौता दे रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही जल आपूर्ति प्रणाली और स्वच्छता बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Nepal Disaster: हैजा फैलने की आशंका

डॉक्टरों के अनुसार बाढ़ के कारण पीने का पानी दूषित हो चुका है। इसके कारण उल्टी, दस्त और हैजा की शिकायतें बढ़ने की आशंकाएं हैं। राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों में टाइफाइड फैलने की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है। दूषित भोजन और पानी से लीवर  संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

Nepal Disaster: डेंगू और मलेरिया का खतरा

जगह-जगह जल बाढ़ के पानी का जमाव होने के कारण मच्छरों के पनपने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि आपदा से पहले नेपाल में जापानी एन्सेफलाइटिस के मामले भी दर्ज किए जा रहे थे।

Nepal Disaster: भयंकर हुई स्थिति

देश की विकट स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरू में नेपाल सरकार को लगता था कि वह दूसरे देशों का सहयोग लिये बिना स्थिति से खुद ही निपट लेगी, लेकिन अब उसने विशिष्ट तकनीकी तथा चिकित्सीय मदद स्वीकार करने का व्यावहारिक निर्णय लिया है।