Nepal Tibet Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक बार फिर झील फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु त्सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने एक दिन पहले ही इसके टूटने की आशंका जताई थी।झील फटने के बाद पानी का स्तर बढ़ने लगा है। खतरे को देखते हुए नेपाल के रसुवा जिले में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 90 मिनट के लिए रोक दिया गया है। नदी के रास्ते में आने वाले गांवों को खाली कराया जा रहा है। लोगों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Nepal Tibet Flood: चीन ने तिब्बत में रोका बचाव अभियान
पानी का बहाव दोबारा बढ़ने की जानकारी के बाद चीन ने तिब्बत में चल रहा राहत और बचाव अभियान स्थगित कर दिया है। चीन ने लेवल-4 अलर्ट जारी किया है और बचाव टीमों को घटनास्थल से कम से कम एक किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी गई है।चीन को आशंका है कि दो नदियों के संगम पर बनी नई बैरियर झील दोबारा टूट सकती है। अगर ऐसा हुआ तो नीचे की ओर बसे इलाकों में फिर बाढ़ आ सकती है।
चीन में बाढ़ से जुड़ी आपात स्थिति के स्तर इस प्रकार हैं:
- लेवल-1: सबसे गंभीर आपात स्थिति
- लेवल-2: बड़ी आपात स्थिति
- लेवल-3: गंभीर आपात स्थिति
- लेवल-4: सबसे निचला आपात स्थिति स्तर

नेपाल में 469 और तिब्बत में 3 मौतें
बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल और तिब्बत में अब तक 478 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 1,500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल में 469 लोगों की मौत हुई है, जबकि 977 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 517 विदेशी नागरिक, 45 नेपाली सेना के जवान और 41 नेपाल पुलिसकर्मी शामिल हैं।तिब्बत में 3 लोगों की मौत हुई है और 558 लोग लापता हैं। इनमें 260 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
Nepal Tibet Flood: रसुवा में हेलीकॉप्टर से होगा हवाई निरीक्षण
बाढ़ के बाद बनी झील के चीन की ओर बढ़ने की खबरों के बीच भोटेकोशी और रसुवा के आसपास के इलाकों में स्थिति का हवाई निरीक्षण करने की तैयारी है।त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) के अधिकारी के मुताबिक, धुंचे और रसुवा में पहले से तैनात हेलीकॉप्टरों को हवाई निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
ग्यिरोंग से 1,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए
चीन के अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत-नेपाल सीमा के पास ग्यिरोंग काउंटी से 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें 555 पर्यटक शामिल हैं।चीनी सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, 499 स्थानीय लोगों और निर्माण श्रमिकों के साथ 555 प्रभावित पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, अब इलाके में कोई भी पर्यटक फंसा नहीं है।
Nepal Tibet Flood: UAE ने नेपाल को 1 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान किया
भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 1 करोड़ डॉलर की आपातकालीन राहत सहायता देने की घोषणा की है।UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देश पर यह सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
नेपाल के अधिकारियों और पुलिस ने तिब्बत की ओर पानी का बहाव बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को सतर्क रहने को कहा है।राहत और बचाव कार्य में लगे सुरक्षाकर्मियों, रेस्क्यू टीमों और आम लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। लोगों से आसपास रहने वाले अन्य लोगों को भी खतरे की जानकारी देने और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने में मदद करने को कहा गया है।








