मंत्रियों के बीच जाकर क्यों बैठे CM विजय? विधानसभा में बदली कुर्सी ने खींचा सबका ध्यान

विधानसभा में सीएम विजय का अलग अंदाज

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच बैठकर सबका ध्यान खींचा। इससे पहले अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। विजय की शपथ, ओएसडी नियुक्ति, विश्वास मत और सचिवालय में काम करने की शैली भी चर्चा में रही।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर फटी नई झील, नदियों का बढ़ा जलस्तर; रसुवा में रोका गया बचाव अभियान

नेपाल-तिब्बत सीमा पर झील फटी

नेपाल-तिब्बत सीमा पर चोचेन और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रसुवा में रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। चीन ने लेवल-4 अलर्ट जारी कर बचाव दलों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर बड़ा हादसा, कर्व पर बेकाबू बस दीवार से टकराई; 4 की मौत, 11 घायल

तेज रफ्तार बस ब्रिज से टकराई, 4 की मौत

राजगढ़ के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर तेज रफ्तार बस दीवार से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई, जिनमें ड्राइवर और बेंगलुरु के साइबर इंस्पेक्टर शामिल हैं। 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 मरीज, 4 ठीक और 2 उपचाराधीन; स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए जारी की एडवाइजरी

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 मामले, अलर्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 6 हो गए हैं। 4 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट किया है और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

भाइयों से पहले महाकाल की कलाई पर बंधी राखी, 2 फीट के रक्षासूत्र में छिपी है उज्जैन की अनोखी परंपरा

महाकाल को अर्पित हुई 2 फीट की राखी

रक्षाबंधन पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे पहले बाबा महाकाल को विशेष राखी अर्पित की गई। पुजारी परिवार की महिलाओं ने करीब एक सप्ताह में 2 फीट लंबी राखी तैयार की। भस्म आरती के दौरान राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

मुस्कान हत्याकांड: घर में घुसा, चाकू से किए कई वार और फोन लेकर भागा; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी इमरान गिरफ्तार

मुस्कान हत्याकांड में इमरान पर कसा शिकंजा

दिल्ली की 21 वर्षीय मॉडल और डीयू छात्रा मुस्कान की हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजौरी गार्डन में गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगीं। पुलिस हत्या की वजह और विवाद की जांच कर रही है।

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर खतरे की दस्तक, चीन की चेतावनी से बढ़ी चिंता; 469 लोगों की मौत

नेपाल-चीन सीमा पर बनी झीलें, फिर बाढ़ का डर

नेपाल और चीन में भीषण बाढ़ के बाद खतरा अभी टला नहीं है। मलबे से बनी झीलों का जलस्तर बढ़ने से दोबारा बाढ़ की आशंका है। नेपाल, तिब्बत समेत कई इलाकों में बचाव अभियान जारी है। 30 से ज्यादा देशों के नागरिकों के लापता होने की खबर है।