Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब चुनाव की तैयारी में भाजपा, दिल्ली में बड़े नेताओं की बैठक

पंजाब चुनाव की तैयारी में भाजपा, दिल्ली में बड़े नेताओं की बैठक 

New Delhi: पंजाब चुनाव की तैयारी में भाजपा, दिल्ली में बड़े नेताओं की बैठक 
New Delhi: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती देने और विधानसभा चुनाव की तैयारी के मध्य नजर नई दिल्ली में  एक अहम बैठक चल रही है। शुक्रवार शाम को भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में शुरु हुई इस इस उच्च-स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूती देने, आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की रणनीति और पार्टी के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

 बैठक में ये नेता हैं मौजूद

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवास बैठक में मौजूद हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा तरुण चुघ बैठक में शामिल हैं। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में पार्टी की मजबूत स्थिति और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के लिए महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर विचार किया जा रहा है।

New Delhi:  ढिल्लों ने नड्डा को लिखा पत्र 

इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और यूरिया की पर्याप्त एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

पत्र में केवल सिंह ढिल्लों ने 6 जून को जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान पंजाब के किसानों के लिए डीएपी और यूरिया की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब धान की बुआई का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।