New Delhi: NEET-UG पेपर लीक और छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को हुई चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।दरअसल, विषय पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर ने भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों को बोलने का अवसर दिया, लेकिन अखिलेश यादव को मौका नहीं मिला तो वे नाराज हो गए और उन्होंने तंज किया कि क्या सरकार और कांग्रेस में कोई समझौता हो गया है?
क्यों नाराज हुए अखिलेश
दरअसल, 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब भारी हंगामा हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद NEET-UG पेपर लीक और छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे थे।अखिलेश अखिलेश यादव भी मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन स्पीकर ने पहले कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बोलने के लिए कहा और उनके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू बोलने लगे। इस पर अखिलेश यादव काफी नाराज हो गए। उनकी नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हेडफोन उतार दिया और अपने सांसदों के साथ वापस जाने की तैयारी करने लगे।
New Delhi: अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव की नाराजगी को देखकर स्पीकर ने कहा कि अखिलेश जी आपने भी बोलने के लिए कहा था, आप भी बोलिए। इस पर अखिलेश यादव ने तंज किया कि क्या बोलें? आपने दोनों (सरकार और कांग्रेस ) को बोलने का मौका दिया, क्या समझौता हो गया है?
New Delhi: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि छात्रों पर जो बर्बरता हुई उसके लिए कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। इस पर जब केसी वेणुगोपाल ने उन्हें टोका तो अखिलेश यादव बोले कि इस्तीफे का क्या है? जब चाहें तब ले लेंगे, सदन के बाहर से लेंगे।
इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा और विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।








