ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार से तीन शव बरामद, सुसाइड की आशंका

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार से तीन शव बरामद, सुसाइड की आशंका

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक लावारिस कार से तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या का मामला भी सामने आया था। 22 वर्षीय अरुण राज की हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

New delhi: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक लावारिस कार से तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो कार के अंदर तीन लोग मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, कार टवेरा मॉडल की थी और शुरुआती जांच में तीनों के जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मृतकों की हुई पहचान

कार में मिले शवों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान रणधीर (76 वर्ष), लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) और शिव नरेश सिंह (47 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

New delhi: पुलिस का बयान

मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में शव हो सकते हैं। मौके पर पहुंचने पर तीन लोग मृत पाए गए। उनकी पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

दिल्ली में हालिया अपराधों ने बढ़ाई चिंता

New delhi: गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या का मामला भी सामने आया था। 22 वर्षीय अरुण राज की हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवकों और डिलीवरी बॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों ही मामलों में गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की LDP को दो-तिहाई बहुमत के संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल