Home » नई दिल्ली » नोएडा में युवाओं के लिए सार्थक संस्थान का मेगा हेल्थ कैंप: सैकड़ों हुए लाभान्वित

नोएडा में युवाओं के लिए सार्थक संस्थान का मेगा हेल्थ कैंप: सैकड़ों हुए लाभान्वित

Noida health camp: सार्थक एक नई सोच संस्थान द्वारा नोएडा सेक्टर 6 ऑफिस में युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए जीवा आयुर्वेद टीम के सहयोग से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। इस हेल्थ कैंप में 18-30 वर्ष के सैकड़ों युवाओं ने जाँच कर स्वास्थ्य लाभ लिया।

हेल्थ चेकअप

हेल्थ चेकअप जीवा आयुर्वेद के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया, जिसमें युवाओं की स्वास्थ्य स्थिति का पूरा आकलन किया गया और उन्हें व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। यह मेगा हेल्थ कैंप युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उनके जीवनशैली सुधारने का एक प्रभावी प्रयास था।

Noida health camp: सार्थक संस्थान की पहल

सार्थक एक नई सोच संस्था समय-समय पर युवाओं के लिए इस तरह के मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करती रही है। संस्था युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल ट्रेनिंग के साथ ही जॉब देने वाली संस्था है। अब तक संस्था ने दस हजार से ज्यादा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ ही जॉब भी दिलाया है।

Noida health camp: संस्थान की दृष्टि

संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय का कहना है कि 2047 तक देश में कोई भी युवा बेरोजगार न रहे, इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर संस्था सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है।

आयोजक और सहयोग

संस्था के संयोजक पंकज त्रिपाठी ने जीवा आयुर्वेद टीम और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और बताया कि बहुत जल्द इससे बड़ा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी पहले से ही चल रही है।

विशिष्ट अतिथि

Noida health camp: कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल अवाना, युवा सामाजिक कार्यकर्ता, उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: अल्ट्रासाउंड के नाम पर उतरवाए कपड़े, गोरखपुर अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत, चिल्लाने पर बोला ‘मार डालूंगा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments