Noida Protest: नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में करीब ₹3000 तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
वेतन बढ़ोतरी की मांग ने लिया उग्र रूप
जानकारी के अनुसार, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर करीब 42 हजार कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया और कई औद्योगिक क्षेत्रों में फैल गया।
Noida Protest: फैक्ट्रियों और वाहनों में तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने 350 से अधिक फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की, 150 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचाया और 50 से अधिक गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस पर पथराव के बाद हालात काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

कई सेक्टरों में फैली हिंसा
हिंसा की शुरुआत फेज-2 इलाके से हुई और धीरे-धीरे सेक्टर-57, 40, 60, 85, 1, 15 और 62 सहित करीब 10 औद्योगिक क्षेत्रों तक फैल गई। कई जगहों पर सड़क जाम कर दी गई और कंपनियों का घेराव किया गया।
Noida Protest: भारी सुरक्षा बल की तैनाती
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई। प्रशासन ने देर रात कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, जिसके बाद वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।
300 से ज्यादा गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 60 के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। शहर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल नोएडा में स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और काम पर लौटने की अपील की है।
ये भी पढ़े… वेतन को लेकर भ्रम फैलाने वालों को योगी सरकार का जवाब, ये सच्चाई आई सामने…








