Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में एनएसयूआई संगठन ने किया नेताओं का पुतला दहन

भोपाल में एनएसयूआई संगठन ने किया नेताओं का पुतला दहन

Spread the love

NSUI NEWS: भोपाल: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) भोपाल ने सोमवार को महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे कथित अपमानजनक, अशोभनीय और निंदनीय बयानों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की “महिला-विरोधी मानसिकता” का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

एनएसयूआई भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की बार-बार की गई टिप्पणियां पार्टी की लंबे समय से चली आ रही पितृसत्तात्मक और महिला-विरोधी सोच को उजागर करती हैं। उन्होंने हाल के विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारियों और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को लेकर दिए गए बयान आपत्तिजनक हैं।

इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं के पहनावे को चरित्र से जोड़ने वाली टिप्पणी और भाजपा विधायक प्रमोद कुमार के अत्यंत आपत्तिजनक बयान भी निंदनीय हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक शासकीय कार्यक्रम में किए गए व्यवहार की भी आलोचना की।

सभा को संबोधित करते हुए सैयद अल्तमस ने कहा कि इस तरह की भाषा और आचरण महिलाओं की गरिमा, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होना राजनीतिक संरक्षण को दर्शाता है।

जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया और लक्की चौबे ने कहा कि ये बयान देश की आधी आबादी का अपमान हैं और चेतावनी दी कि यदि जवाबदेही तय नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एनएसयूआई ने संबंधित नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई, भाजपा से सार्वजनिक माफी और महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की मांग की। प्रदर्शन में सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Report By- माधवेन्द्र डंडोतिया

ये भी पढ़ें…दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, बसों से लेकर फैक्ट्रियों तक सख्ती, प्रदूषण पर निर्णायक वार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments