Home » मध्य प्रदेश » Omkareshwar Air Service: उज्जैन–ओंकारेश्वर हवाई सेवा शुरू, अब एक ही दिन में दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन!

Omkareshwar Air Service: उज्जैन–ओंकारेश्वर हवाई सेवा शुरू, अब एक ही दिन में दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन!

UJJAIN AIR

Omkareshwar Air Service: मध्यप्रदेश सरकार ने आज से ओंकारेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी है। अब उज्जैन से सीधे फ्लाइट या हेलीकॉप्टर के जरिए श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच सकेंगे। निजी विमान कंपनी ने यह सेवा शुरू की है, जिसके लिए यात्रियों को ₹6500 शुल्क देना होगा। आज से ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ भी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश भगवान शिव के दो ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर (उज्जैन) और ओंकारेश्वर (खंडवा), की वजह से धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र है। देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां सालभर दर्शन करने आते हैं। बढ़ती भीड़ और समय बचाने के लिए सरकार ने यह नई व्यवस्था लागू की है।

Omkareshwar Air Service: एक ही दिन में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

नई डायरेक्ट हेली सेवा की वजह से अब श्रद्धालु एक ही दिन में महाकाल और ओंकारेश्वर दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु पहले उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से सीधे ओंकारेश्वर पहुंच जाएंगे। आज पहला जत्था रवाना भी कर दिया गया। इस सेवा का संचालन निजी विमान कंपनी कर रही है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ को लेकर श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि बुजुर्गों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें दो-दो ज्योतिर्लिंगों की सेवा का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयास से यह हेलीकॉप्टर सेवा अब सभी के लिए उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें: Balaghat encounter: बालाघाट मुठभेड़, हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद