Home » अंतर्राष्ट्रीय » पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, सरकारी दफ्तरों में ठप पड़ा कामकाज

पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, सरकारी दफ्तरों में ठप पड़ा कामकाज

Pakistan News:

Pakistan News: आर्थिक संकट, महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अब बिजली संकट भी गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। सिंध प्रांत के शिक्षा विभाग के कई प्रमुख सरकारी दफ्तर पिछले करीब तीन सप्ताह से लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।

Pakistan News: बिजली कटौती से सरकारी कामकाज प्रभावित-

बिजली नहीं होने के कारण सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिजली बिलों का भुगतान समय पर किया गया है, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो रही।

Pakistan News: ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप-

बिजली की कमी के चलते कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रिंटिंग सिस्टम बंद पड़े हैं। इससे प्राइवेट स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, शिकायतों का निपटारा और कॉलेज एडमिशन से जुड़े कई जरूरी काम रुक गए हैं।

सिर्फ 3-4 घंटे मिल रही बिजली-

अधिकारियों के अनुसार, 8 घंटे की ड्यूटी में केवल 3 से 4 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो रही है। सुबह और शाम लंबे समय तक बिजली कटने से कार्यालयों का नियमित संचालन संभव नहीं हो पा रहा।

भीषण गर्मी में बाहर बैठने को मजबूर कर्मचारी-

बिजली न होने से पंखे और एसी बंद हैं। भीषण गर्मी और उमस के कारण कर्मचारी दफ्तरों के बाहर बैठकर काम करने को मजबूर हैं। वहीं छात्र, अभिभावक और स्कूल संचालक घंटों इंतजार के बाद बिना काम कराए लौट रहे हैं।

बिजली कंपनी पर लगाए आरोप-

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि बिजली कंपनी के-इलेक्ट्रिक बिलों का पूरा भुगतान होने के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति नहीं कर रही। मामले को लेकर विभाग ने संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है

यह भी पढ़े- स्कूल बस हादसे की रिपोर्ट मेयर ने फाड़ी, बच्चे की मौत पर दोबारा जांच के आदेश