Pakistan news: अफगानिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाकिस्तान से वापस लौट रहे अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में पलट गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है।
पाकिस्तान से लौट रहे थे शरणार्थी
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा शनिवार को लघमान प्रांत में उस मुख्य राजमार्ग पर हुआ जो राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ता है। ट्रक में सवार सभी लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव टीमों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Pakistan news: मृतकों में 10 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल
लघमान प्रांत के गवर्नर कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में 10 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को नंगरहार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Pakistan news: तालिबान सरकार ने जताया दुख
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद लौट रहे हैं लाखों अफगान
Pakistan news: दरअसल, पाकिस्तान ने वर्ष 2023 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों को या तो निर्वासित किया गया या फिर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी तरह ईरान ने भी अफगान प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की थी। इन कार्रवाइयों के बाद लाखों अफगान अपने देश लौट चुके हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और जिन्होंने वहां वर्षों तक काम किया था। पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों की बढ़ती आवाजाही के बीच यह हादसा कई परिवारों के लिए बड़ी त्रासदी बन गया है।
ये भी पढ़ें: ‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’, नाजिया ने दर्ज कराई शिकायत








