Home » राष्ट्रीय » SCO Summit की ग्रुप फोटो पर विवाद, Pakistan PMO ने PM मोदी समेत कई नेताओं को किया क्रॉप

SCO Summit की ग्रुप फोटो पर विवाद, Pakistan PMO ने PM मोदी समेत कई नेताओं को किया क्रॉप

Pakistan PMO

Pakistan PMO: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन की एक ग्रुप फोटो को लेकर पाकिस्तान चर्चा में है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बीच में रखा गया है। खास बात यह है कि मूल ग्रुप फोटो में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं को पाकिस्तान PMO की ओर से साझा की गई तस्वीर में क्रॉप कर दिया गया। तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

मूल तस्वीर में कौन-कौन नेता थे

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुए SCO शिखर सम्मेलन से पहले ली गई मूल तस्वीर में संगठन के सदस्य देशों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ नजर आ रहे थे। तस्वीर में बाएं से SCO महासचिव नुरलान येरमेकेबायेव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और SCO के क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे के प्रमुख उलारबेक शारशीव शामिल थे।

Pakistan PMO: पाकिस्तान PMO की तस्वीर में क्या बदला

पाकिस्तान PMO द्वारा साझा की गई तस्वीर में शी जिनपिंग, सदिर जापारोव, व्लादिमीर पुतिन, शहबाज शरीफ, इमोमाली रहमोन, शौकत मिर्जियोयेव और उलारबेक शारशीव ही दिखाई दे रहे हैं। इस क्रॉपिंग के बाद शहबाज शरीफ तस्वीर के केंद्र में नजर आते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं को तस्वीर से हटा दिया गया। PMO ने तस्वीर साझा करते समय क्रॉपिंग को लेकर कोई अलग जानकारी नहीं दी।

सोशल मीडिया पर क्यों हुई चर्चा

मूल और पाकिस्तान PMO की ओर से साझा की गई तस्वीर में अंतर साफ दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर इस-को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। खास तौर पर नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं के तस्वीर से गायब होने को लेकर सवाल उठे। हालांकि, पाकिस्तान PMO ने इस बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

Pakistan PMO: SCO Summit में आतंकवाद पर बोले PM मोदी

26वें SCO शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए और आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करना जरूरी है। मोदी ने आतंकवाद के लिए फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना देने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश देने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा, संपर्क और आर्थिक अवसर बढ़ाने के लिए सहयोग तथा विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ेंसुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस