Home » Breaking News » मानसून सत्र से पहले NDA की बड़ी बैठक! राजनाथ सिंह के घर कल जुटेंगे सहयोगी दल के नेता

मानसून सत्र से पहले NDA की बड़ी बैठक! राजनाथ सिंह के घर कल जुटेंगे सहयोगी दल के नेता

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गया है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक होगी, जिसमें आगामी सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विधायी एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक

सूत्रों के अनुसार, 21 जुलाई को सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी सांसदों को सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और रणनीति से अवगत कराया जाएगा।

Parliament Monsoon Session: 19 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र शुरू होने से पहले 19 जुलाई को सरकार ने सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सरकार अपने विधायी एजेंडे की जानकारी देगी, जबकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति रख सकता है।

हंगामेदार रहने के आसार

आगामी मानसून सत्र के दौरान विपक्ष नीट-यूजी पेपर लीक मामले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस इस मुद्दे पर पहले ही रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है।

Parliament Monsoon Session: संसद में बदल सकती हैं कई सांसदों की सीटें

इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में कई सांसदों की सीट बदलने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले सांसदों ने अलग बैठने की मांग की है। वहीं, टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों और शिवसेना (यूबीटी) से एकनाथ शिंदे गुट के साथ गए सांसदों की बैठने की व्यवस्था भी बदलेगी।

सत्ता पक्ष की संख्या में बढ़त

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद इस बार राज्यसभा में सत्ता पक्ष की संख्या बढ़ी हुई नजर आएगी। ऐसे में मानसून सत्र में राजनीतिक और संसदीय दोनों स्तर पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े… परिसीमन बिल पर विपक्ष का वार! दिल्ली में 1 घंटे की बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, बिल का करेंगे विरोध