Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; 7 लोगों की मौत, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; 7 लोगों की मौत, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

Uttarakhand News:

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कलवाड़ी गांव के पास अचानक एक गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

Uttarakhand News: कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं रिखणीखाल में एक ग्रुप बैठक के बाद वाहन से अपने गांव लौट रही थीं। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

Uttarakhand News: पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताते हुए लिखा कि उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

CM पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े- यशस्वी ने किया निराश, शून्य पर आउट होने के मामले में विराट को दी टक्कर