Pavel Durov: दुनिया के जाने-माने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के संस्थापक पावेल डुरोव इन दिनों अपनी एक अनोखी घोषणा को लेकर चर्चा में हैं। अरबपति डुरोव ने एलान किया है कि जो महिलाएं उनके स्पर्म (Sperm) के जरिए आईवीएफ (IVF) तकनीक से मां बनना चाहती हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च वह खुद वहन करेंगे।
Pavel Durov: फ्री IVF ट्रीटमेंट के लिए रखी ये शर्तें
पावेल डुरोव ने इस खास ऑफर के लिए कुछ मानक तय किए हैं। यह सुविधा विशेष रूप से 37 वर्ष या उससे कम उम्र की महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया के लिए डुरोव का स्पर्म मॉस्को के एक नामी फर्टिलिटी क्लीनिक में उपलब्ध कराया गया है। जो भी महिला इस पहल का हिस्सा बनना चाहती है, वह उस क्लीनिक के माध्यम से संपर्क कर सकती है।
Pavel Durov: 100 से अधिक बच्चों के पिता होने का दावा
41 वर्षीय पावेल डुरोव ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह स्पर्म डोनेशन के माध्यम से अब तक 12 अलग-अलग देशों में 100 से अधिक बच्चों के जैविक पिता (Biological Father) बन चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सालों पहले एक दोस्त की मदद के लिए स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था, जो बाद में एक मिशन बन गया।
संपत्ति में भी मिलेगा बराबर का हक
पावेल डुरोव ने केवल इलाज के खर्च की बात ही नहीं की, बल्कि एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके स्पर्म से पैदा होने वाले सभी बच्चों को उनकी संपत्ति में कानूनी रूप से बराबर का हिस्सा दिया जाएगा। इससे भविष्य में उन बच्चों की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
क्यों लिया यह अनोखा फैसला?
दुनियाभर में गिरती प्रजनन दर (Fertility Rate) पर चिंता जताते हुए पावेल डुरोव ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बताया है। उनका मानना है कि स्वस्थ और जीनियस बच्चों की संख्या बढ़ाना समाज के लिए फायदेमंद है। वह इसे एक चैरिटी या सामाजिक कार्य के रूप में देख रहे हैं ताकि उन परिवारों की मदद हो सके जो संतान सुख से वंचित हैं।
ये भी पढ़े…चचेरे भाई से गर्भवती हुई युवती की मौत, गर्भपात की दवा बनी जानलेवा






