Home » बिज़नेस » PF खाताधारकों के लिए राहत: 8.25% ब्याज बरकरार, छोटे खाते का पैसा खुद होगा ट्रांसफर

PF खाताधारकों के लिए राहत: 8.25% ब्याज बरकरार, छोटे खाते का पैसा खुद होगा ट्रांसफर

Spread the love

PF account: नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर का ऐलान कर दिया है। अच्छी बात ये है कि इस बार भी ब्याज दर में कोई कटौती नहीं की गई है। कर्मचारियों को इस साल भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा।केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई EPFO की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 239वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें से कुछ फैसले सीधे तौर पर आम कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने वाले हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि क्या बदला है।

 8.25% ब्याज दर बरकरार

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की है। यानी आपकी जमा पूंजी पर पहले जितना ही रिटर्न मिलेगा। सरकार की आधिकारिक मंजूरी के बाद यह ब्याज सीधे आपके पीएफ खाते में जमा कर दिया जाएगा। 2: लावारिस छोटे खाते का पैसा खुद पहुंचेगा आपके खाते में अक्सर लोग नौकरी बदलने के बाद पुराने पीएफ खाते भूल जाते हैं। ऐसे में 1000 रुपये या उससे कम बैलेंस वाले खाते ‘इनऑपरेटिव’ हो जाते हैं। अब EPFO ने ‘ऑटो-क्लेम सेटलमेंट’ की मंजूरी दी है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके ऐसे छोटे खाते में पैसा पड़ा है तो आपको कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। यह रकम सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले चरण में करीब 1.33 लाख खातों के लगभग 5.68 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

PF account: नई ‘EPF योजना-2026’ लागू होगी

सरकार ने EPF, EPS (पेंशन) और EDLI (बीमा) योजनाओं को सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अनुरूप नए स्वरूप में ढालने का फैसला किया है। अब ये योजनाएं EPF योजना-2026, EPS-2026 और EDLI-2026 के नाम से जानी जाएंगी। इससे एडवांस निकालने, क्लेम करने और विवाद सुलझाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगी। 4: कंपनियों के लिए एमनेस्टी स्कीम, जिन संस्थानों या ट्रस्टों ने अब तक नियमों का पालन नहीं किया, उनके लिए माफी योजना लाई गई है। इससे हजारों कर्मचारियों के अटके पीएफ मामलों का समाधान अगले छह महीनों में हो सकता है।

डिजिटल सिस्टम अपग्रेड और भर्ती प्रक्रिया तेज

PF account: EPFO ने अपनी डिजिटल प्रणाली को CITES 2.0 में अपग्रेड किया है। इससे क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया और तेज होगी। साथ ही खाली पदों को भरने के लिए अब IBPS के जरिए भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी, ताकि कर्मचारियों को बेहतर और तेज सेवा मिल सके। सीधी बात: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका पीएफ कटता है, तो ये फैसले आपके लिए राहत देने वाले हैं। ब्याज दर में स्थिरता, छोटे खातों का ऑटो ट्रांसफर और डिजिटल सुधार जैसे कदम भविष्य निधि प्रणाली को और मजबूत बनाएंगे।

 

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका क्या है? देखें पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments