ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

PM Modi Israel Visit:

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं, जहां इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ आयोजित समारोह में दोनों नेताओं ने मुलाकात की और राजधानी तेल अवीव में निजी बातचीत भी की। प्रधानमंत्री मोदी नौ साल बाद इजराइल पहुंचे हैं। इससे पहले उनका दौरा जुलाई 2017 में हुआ था।

संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरे में भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। संभावित समझौतों में ड्रोन और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम से जुड़े रक्षा सौदे शामिल बताए जा रहे हैं।

PM Modi Israel Visit: इंडो-इजराइली समुदाय में उत्साह

प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर इजराइल में भारतीय समुदाय में खास उत्साह देखा जा रहा है। प्रवासी भारतीयों ने मोदी से मिलने को लेकर खुशी जताई। मणिपुर की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देंगी, जिसे उन्होंने अपने जीवन का खास अवसर बताया।

PM Modi Israel Visit: दौरे को बताया‘अहम समय पर अहम कदम’

इजराइल की विशेष दूत फ्लेर हसन-नाहूम ने इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग भविष्य की साझेदारी को नई दिशा दे सकता है। वहीं इजराइली अखबार ‘द जेरूसलम पोस्ट’ ने पीएम मोदी के स्वागत में विशेष फ्रंट पेज प्रकाशित किया, जिसमें हिंदी में ‘नमस्ते’ और हिब्रू में ‘शालोम’ लिखा गया।

यह भी पढे़ : उम्रकैद काट रहे पिता को बेटी की परीक्षा के लिए मिली अंतरिम जमानत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल