Home » राजनीति » Economic Advisory Council, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने पर हुई चर्चा

Economic Advisory Council, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने पर हुई चर्चा

PM Modi Meets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान वैश्विक अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में देश में निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने, आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने से जुड़े सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का भी आकलन प्रस्तुत किया गया।

PM Modi Meets: Ease of Living और Ease of Doing Business पर जोर

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में भारत के आर्थिक परिवर्तन और दीर्घकालिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। PM मोदी ने कहा कि सरकार सुधारों की प्रक्रिया को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही ‘Ease of Living’ और ‘Ease of Doing Business’ को मजबूत बनाने के लिए भी कई सुझावों पर विचार किया गया।

आर्थिक विकास की नई रणनीतियों पर मंथन

PM Modi Meets: बैठक में विशेषज्ञों ने बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, निवेश, रोजगार और विकास की संभावनाओं पर अपने सुझाव दिए। सरकार का फोकस भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आने वाले वर्षों में तेज विकास दर हासिल करने पर है। प्रधानमंत्री की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दुनिया के कई हिस्सों में आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में भारत की आर्थिक मजबूती और विकास की रणनीति को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें: गोंडा में गरजे CM योगी, बोले- दंगाइयों ने उत्सव रोकने की कोशिश की तो वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी होगा स्वाहा