Home » नई दिल्ली » PM Modi On Delhi Blast: भूटान में दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र कर भावुक हुए मोदी, कहा- ‘भारी मन से यहां, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा’

PM Modi On Delhi Blast: भूटान में दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र कर भावुक हुए मोदी, कहा- ‘भारी मन से यहां, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा’

PM Modi On Delhi Blast
PM Modi On Delhi Blast

PM Modi On Delhi Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचने पर थिंपू में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें 11 साल में पीएम मोदी की ये भूटान की चौथी यात्रा है। जिसका मकसद भारत और भूटान के बीच दोस्ती और साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने भूटान की धरती से दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की बात की और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’ आगे पीएम ने कहा कि आज मैं बहुत भारी मन के साथ यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो घटना हुई उसने हर किसी को दुखी कर दिया है। पूरा राष्ट्र आज उनके साथ खड़ा है। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी।

PM Modi On Delhi Blast: पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सोमवार शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। वे रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में थे। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी बीच, भूटानी नेतृत्व ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

X पर पीएम ने क्या लिखा?  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भूटान पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी और भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का आभारी हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है। भारत और भूटान के बीच विश्वास, सद्भावना और आपसी सम्मान पर आधारित एक समय-परीक्षित साझेदारी है। मैं इस यात्रा के दौरान हमारे घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की आशा करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर थिंपू पहुंचे, जहां उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM Modi On Delhi Blast: भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत

जबकि पीएम शेरिंग तोबगे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, मैं पूरे देश के साथ अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भूटान के लिए रवाना हुए। वे भूटान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-भूटान साझेदारी को और गहरा करना और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह यात्रा दूसरी पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भूटान नरेश, चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि मेरी यह यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और प्रगाढ़ करेगी और साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं, जो गहरे आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं। हमारी साझेदारी हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच अनुकरणीय मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक आदर्श है।

PM Modi On Delhi Blast: राजधानी से लेकर राज्यों तक अलर्ट

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उच्चस्तरीय बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, भोपाल और जबलपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो और एयरपोर्ट पर सघन जांच जारी है।

ये भी पढ़े… Delhi Blast: ‘सनातन धर्म को नष्ट करने की कोशिश’ लाल किला कार ब्लास्ट मामले में मनोज तिवारी का चौंका देने वाला बयान?