Home » Breaking News » PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’! 135वें एपिसोड में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, सबकी नजर

PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’! 135वें एपिसोड में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, सबकी नजर

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों और दुनियाभर में बसे भारतीयों को संबोधित करेंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी होगा लाइव प्रसारण

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन और विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर किया जाएगा। इसे ऑनएयर मोबाइल ऐप, एआईआर न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव देखा और सुना जा सकेगा।

PM MODI: क्षेत्रीय भाषाओं में भी पहुंचेगा संदेश

हिंदी में मूल प्रसारण के बाद कार्यक्रम को देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी मातृभाषा में प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें।

जनता से संवाद का प्रभावी मंच

‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके जरिए प्रधानमंत्री शासन, नवाचार, युवा सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को भी सामने लाते हैं।

PM MODI: राष्ट्रीय मुद्दों पर रह सकती है चर्चा

135वें एपिसोड को लेकर लोगों में उत्साह है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री समकालीन राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने के साथ-साथ भारत के भविष्य को लेकर अपनी दृष्टि भी साझा कर सकते हैं। जो लोग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं देख या सुन पाएंगे, वे बाद में इसे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डेड रूप में भी देख और सुन सकेंगे।

पिछले एपिसोड में इन विषयों पर की थी बात

134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के तहत देश के पारंपरिक पेय पदार्थों का उल्लेख किया था। उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्थानीय परंपराओं तथा समाज सेवा से जुड़े लोगों के प्रयासों का जिक्र करते हुए नागरिकों से ऐसे सकारात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़े… मथुरा में मोहर्रम पर बांटी गई बिरयानी को लेकर विवाद, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद FIR दर्ज