Pm modi: फ्रांस के नीस शहर में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तकनीकी सोच और इनोवेशन मॉडल को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज जिस रफ्तार से नई तकनीक और नए आइडियाज पर काम कर रहा है, उसका मकसद सिर्फ अपने देश का विकास नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य तैयार करना है।
भारत-फ्रांस साझेदारी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस साझेदारी को खास बताते हुए कहा कि यह रिश्ता सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि विश्वास, नवाचार, प्रेरणा और साझा विज़न का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं और दुनिया को भारत के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करना चाहिए।
Pm modi: ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि देश की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार किया है और आज देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। आने वाले समय में स्टार्टअप्स और नई तकनीकों का दायरा और तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में है और देश हमेशा मानव-केंद्रित तकनीक को प्राथमिकता देता है। भारत बड़े पैमाने और तेज गति से काम करता है, लेकिन उसका अंतिम लक्ष्य टिकाऊ विकास और पूरी दुनिया के लिए उपयोगी समाधान तैयार करना है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Pm modi: वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल हमेशा मानव-केंद्रित और नैतिक मूल्यों के साथ होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत के पास इस परिवर्तनकारी तकनीक में वैश्विक नेतृत्व करने की क्षमता है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि फ्रांस, ग्लोबल AI समिट 2027 के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।
Written by: Kanishka Ram
यह भी पढ़े: चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां








