Home » नई दिल्ली » पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हुए 25 लाख घर, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती बिजली से बदली लाखों परिवारों की जिंदगी

पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हुए 25 लाख घर, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती बिजली से बदली लाखों परिवारों की जिंदगी

Spread the love

PM Surya Ghar: भारत ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक देशभर के 25 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इससे न केवल लाखों परिवारों के बिजली बिल कम हुए हैं, बल्कि भारत की हरित ऊर्जा यात्रा को भी नई गति मिली है।

एक करोड़ घरों तक सोलर पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना फरवरी 2024 में शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 तक एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, सरकार अपने लक्ष्य का लगभग 25 प्रतिशत पहले ही हासिल कर चुकी है, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

PM Surya Ghar: डिस्कॉम की भूमिका से मिलेगी रफ्तार

योजना को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने इसमें यूटिलिटी-नेतृत्व वाला एग्रीगेशन मॉडल जोड़ा है। इसके तहत राज्य की बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उपभोक्ताओं की ओर से उनके घरों पर सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया को स्वयं संभालेंगी। इससे आम नागरिकों को तकनीकी जटिलताओं और प्रशासनिक बाधाओं से राहत मिलेगी और योजना का लाभ तेजी से जमीन पर उतरेगा।

जागरूकता की कमी बनी चुनौती

हालांकि, संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) ने योजना के क्रियान्वयन को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई हैं। समिति का कहना है कि कई राज्यों में जागरूकता की कमी और डिस्कॉम की सीमित भागीदारी के कारण योजना की रफ्तार अपेक्षा से धीमी है। समिति ने केंद्र और राज्यों को मिलकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी है।

स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत होगा भारत का भविष्य

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राज्यों में जागरूकता बढ़ाई जाए और बिजली कंपनियों की भागीदारी मजबूत हो, तो आने वाले महीनों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में जबरदस्त तेजी आ सकती है। इससे सिर्फ उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े… उन्नाव रेप केस में बड़ा मोड़: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सेंगर की जमानत पर ब्रेक 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments