Home » राष्ट्रीय » Pollution in India: देश के 447 जिले जहरीली हवा की चपेट में, CREA रिपोर्ट में दिल्ली सबसे प्रदूषित

Pollution in India: देश के 447 जिले जहरीली हवा की चपेट में, CREA रिपोर्ट में दिल्ली सबसे प्रदूषित

Pollution In India

Pollution in India: देश में वायु प्रदूषण का संकट किसी एक मौसम या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे साल और अधिकांश जिलों में इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) द्वारा जारी नए विश्लेषण ने चिंता और गहरी कर दी है। रिपोर्ट बताती है कि भारत के 749 विश्लेषित जिलों में से 447 जिले- यानी लगभग 60% राष्ट्रीय मानक से अधिक पीएम 2.5 स्तर झेल रहे हैं। इस सूची में दिल्ली सबसे प्रदूषित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के रूप में सामने आया है।

दिल्ली का पीएम WHO सीमा से 20 गुना अधिक

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह न सिर्फ भारतीय मानक का ढाई गुना है बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सुरक्षित सीमा से 20 गुना अधिक है। चंडीगढ़ 70 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि हरियाणा, त्रिपुरा, असम और बिहार भी शीर्ष प्रदूषित राज्यों में शामिल हुए।

Pollution in India: देशभर में फैली जहरीली धुंध

रिपोर्ट के अनुसार कई बड़े राज्यों में लगभग सभी जिले मानक से ऊपर पाए गए:

  • बिहार: 38 में से 37 जिले

  • पश्चिम बंगाल: 23 में से 22 जिले

  • गुजरात: 33 में से 32 जिले

  • नागालैंड: 12 में से 11 जिले

  • राजस्थान: 33 में से 30 जिले

  • झारखंड: 24 में से 21 जिले

ये आंकड़े बताते हैं कि वायु गुणवत्ता अब सिर्फ शहरी समस्या नहीं, बल्कि व्यापक राष्ट्रीय संकट बन चुकी है।

Pollution In India

सबसे अधिक प्रदूषित 50 जिलों में 11-11 जिले दिल्ली और असम से

CREA रिपोर्ट के मुताबिक, देश के शीर्ष 50 प्रदूषित जिलों की सूची में-

  • दिल्ली से 11 जिले

  • असम से 11 जिले

  • हरियाणा से 7 जिले

  • बिहार से 7 जिले

  • यूपी से 4 जिले

  • त्रिपुरा से 3 जिले

  • राजस्थान व बंगाल से 2-2 जिले शामिल हैं।

यह दर्शाता है कि हवा की समस्या उत्तर, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में विशेष रूप से विकराल है।

Pollution in India: हवा का संकट बना रहता है

रिपोर्ट बताती है कि मौसम चाहे कोई भी हो, वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है- सर्दी में: 82% जिले मानक से ऊपर, गर्मी में: 54% जिले, मानसून में: 10% जिले, मानसून के बाद: 75% जिले। CREA विश्लेषक मनोज कुमार ने कहा कि भारत की हवा की समस्या अब केवल “दिल्ली की सर्दियों” की मुद्दा नहीं है। यह एक वार्षिक, सर्व-क्षेत्रीय संकट बन चुका है, जिसके लिए जिला-स्तर पर लक्षित नीति आवश्यक है।

भारत के 10 सबसे प्रदूषित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

दिल्ली – 101, चंडीगढ़ – 70, हरियाणा – 63, त्रिपुरा – 62, असम – 60, बिहार – 59, पश्चिम बंगाल – 57, पंजाब – 56, मेघालय – 53, नागालैंड – 52

ये भी पढ़ें…Bihar Congress: बिहार की हार पर मंथन-बिहार कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल