Home » राजनीति » Aryan Yadav Wedding: सैफई में शाही अंदाज़ में सम्पन्न हुई आर्यन यादव की शादी

Aryan Yadav Wedding: सैफई में शाही अंदाज़ में सम्पन्न हुई आर्यन यादव की शादी

परिवार संग आशीर्वाद लेते दूल्हा-दुल्हन – Aryan Yadav Wedding

Aryan Yadav Wedding: मंगलवार यानि 25 नवंबर 2025 को सैफई में मुलायम सिंह के भाई के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी बहुत धूमधाम से संपन्न हुई। बारात में यादव परिवार एकजुट नजर आया, जिसमें बारात लेकर आर्यन की भाभी डिंपल यादव पहुंची। शादी का पूरा कार्यक्रम निर्माणाधीन इंटर कॉलेज कैंपस में किया गया। जहां करीब 600 फीट लंबे स्टेज पर जयमाला हुई। आर्यन का सुप्रीम कोर्ट की वकील और लद्दाख की रहने वाली सेरिंग के साथ हुआ हैं।

परिवार संग आशीर्वाद लेते दूल्हा-दुल्हन – Aryan Yadav Wedding
परिवार संग आशीर्वाद लेते दूल्हा-दुल्हन, Source: Social Media

पारंपरिक अंदाज़ में आशीर्वाद लेते दिखे आर्यन और सेरिंग

Aryan Yadav Wedding: विवाह के पश्चात दूल्हा-दुल्हन ने अपने सभी परिजनों अथवा मौजूद अतिथियों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। इसी मौके पर आर्यन के चाचा रामगोपाल यादव ने उसके पास आकर कहां —“सिर्फ हाथ जोड़ने से काम नहीं चलेगा, पैर छूकर आशीर्वाद लो।” जिसके बाद आर्यन और सेरिंग के चेहरे पर मुस्कुराहट झलक उठी। चाचा की बात मानते हुए दोनों ने अखिलेश यादव, चाचा रामगोपाल संग सभी परिवार के लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी के लगभग सभी सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। यही नहीं योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह भी शादी में पहुंचे।

Aryan Yadav Wedding: वीआईपी मेहमानों के लिए बनाए गए 1500 स्पेशल पकवान

समाजवादी पार्टी परिवार में उत्सव का माहौल है। विवाह समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था है। जिसमें गुलाब जामुन, इमरती जैसे 10 व्यंजन बनवाए गए हैं। इसके लिए दिल्ली, लखनऊ अथवा फिरोजाबाद से बनाने वालों को बुलवाया गया था। इसी के साथ 1500 स्पेशल पकवान वीआईपी मेहमानों के लिए बनवाए है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Death News: दिल टूट गया… धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन