Home » लाइफस्टाइल » नहाने के बाद की ये 5 छोटी गलतियां दे रही हैं फंगल इंफेक्शन को न्योता

नहाने के बाद की ये 5 छोटी गलतियां दे रही हैं फंगल इंफेक्शन को न्योता

नहाने के बाद की 5 गलतियां, बढ़ा रहीं फंगल इंफेक्शन

Post Bath Skin Care: सिर्फ रोज नहाना काफी नहीं है। अगर नहाने के बाद स्किन केयर में चूक हो जाए तो पिंपल्स, रैशेज और फंगल इंफेक्शन होना तय है। मानसून में यह खतरा दोगुना हो जाता है।

नहाने के बाद न करें ये 5 गलतियां
  • शरीर को अधूरा सुखाना: जल्दी में तौलिया लगाकर कपड़े पहन लेना। गर्दन, बगल और पैरों की उंगलियों में नमी छोड़ देना फंगस के लिए बेहतरीन जगह बन जाती है। हर जगह को अच्छे से सुखाएं।
  • गीले तौलिये का इस्तेमाल: धूप में न सूखा तौलिया बैक्टीरिया और फंगस से भर जाता है। हफ्ते में 2 बार तौलिया धोएं और पूरी तरह सुखाएं।
  • पसीने वाले या टाइट कपड़े पहनना: नहाकर वही कपड़े दोबारा पहनना स्किन को नुकसान पहुंचाता है। हमेशा साफ, सूखे और सूती कपड़े पहनें, ताकि स्किन सांस ले सके।
  • मॉइश्चराइजर न लगाना: बारिश में लोग मॉइश्चराइजर स्किप कर देते हैं। नहाने के 3 मिनट के अंदर हल्का नॉन-ग्रीसी मॉइश्चराइजर लगाएं। यह स्किन की नमी बनाए रखता है।
  • पसीना और गंदगी जमा होने देना: दिनभर चेहरे और शरीर को साफ न करना पोर्स बंद कर देता है। बाहर से आकर चेहरा धो लें या वाइप से पोंछ लें।
स्किन हेल्दी रखने के 2 आसान टिप्स

खूब पानी पिएं और ढीले कॉटन के कपड़े पहनें। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें।

याद रखें: नहाना सिर्फ सफाई नहीं है। नहाने के बाद की आदतें तय करती हैं कि आपकी स्किन सॉफ्ट और पिंपल-फ्री रहेगी या नहीं।

Written by- Mansi Sharma

यह भी पढे़…नासिक के सोमथाना घाट में पलटी लग्जरी बस, एक यात्री की मौत, पांच गंभीर घायल