UP Kanwar Yatra 2026: ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

 UP Kanwar Yatra 2026:

UP Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश में इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जाए और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

UP Kanwar Yatra 2026: ‘नो इंसीडेंट, नो एक्सीडेंट’ रहेगा लक्ष्य-

पुलिस मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में डीजीपी ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा को ‘नो इंसीडेंट, नो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों, शिविरों, घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और यातायात प्रबंधन के सभी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं। 28-29 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Kanwar Yatra 2026: लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर-

डीजीपी ने अधिकारियों को हत्या, डकैती, लूट, चेन स्नैचिंग और अन्य गंभीर अपराधों के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

‘बीट सूचना यक्ष ऐप की आत्मा’-

बैठक के दौरान डीजीपी ने कहा कि ‘बीट सूचना यक्ष ऐप की आत्मा है’। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बीट सिस्टम को और मजबूत बनाने तथा ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

केस मॉनिटरिंग और थानों की व्यवस्था में सुधार-

डीजीपी ने थानों में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए अलीगढ़ और रायबरेली मॉडल के तहत डंपिंग यार्ड की व्यवस्था सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विवेचनाओं की निगरानी के लिए औरैया पुलिस द्वारा विकसित ‘केस डायरी मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पोर्टल’ का उपयोग करने को भी कहा।

मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा अभियान के सकारात्मक परिणाम-

बैठक में बताया गया कि मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना के बाद समीक्षा में दहेज हत्या के मामलों में करीब 43% और दहेज प्रताड़ना के मामलों में लगभग 13% की कमी दर्ज की गई है। वहीं, जेडएफडी और आरटीसी अभियान के तहत सड़क सुरक्षा में भी सुधार देखने को मिला है। 1 जनवरी से 30 जून 2026 की तुलना में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले सड़क दुर्घटनाओं में 9% और जाम की घटनाओं में 10% तक कमी दर्ज की गई है

यह भी पढ़े- भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड का घमंड हुआ चकनाचूर

रिक्शा चालक के बेटे ने रचा इतिहास: हिंदी मीडियम से पहले प्रयास में UPSC पास कर बने IAS

IAS Success Story:

IAS Success Story: हर सफलता के पीछे संघर्ष की एक कहानी होती है और IAS अधिकारी गोविंद जायसवाल की कहानी इसका जीता-जागता उदाहरण है। वाराणसी के एक साधारण परिवार में जन्मे गोविंद के पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। आर्थिक तंगी और सामाजिक तानों के बीच पले-बढ़े गोविंद ने कठिन परिस्थितियों को अपनी … Read more

भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड का घमंड हुआ चकनाचूर

India Win: भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड का घमंड हुआ चकनाचूर

India Win: लगातार छह टी20 मैचों में हार झेलने के बाद आखिरकार भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज का शानदार आगाज किया। कप्तान शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बेहतरीन प्रदर्शन … Read more

Petrol Pump Inspection: मिलावट पर जीरो टॉलरेंस, एक हफ्ते में 10 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर औचक जांच

 Petrol Pump Inspection:

Petrol Pump Inspection: सोशल मीडिया पर ईंधन की गुणवत्ता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए देशभर में बड़े स्तर पर गुणवत्ता जांच अभियान शुरू किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने साफ किया है कि ईंधन की शुद्धता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Petrol Pump Inspection: एक सप्ताह में 10 हजार से अधिक औचक निरीक्षण-

इंडियन ऑयल ने पिछले एक सप्ताह में अपने रिटेल आउटलेट्स पर 10 हजार से अधिक औचक निरीक्षण किए। इस दौरान 8,500 से ज्यादा ईंधन नमूनों की वैज्ञानिक जांच भी की गई। कंपनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित डीलर के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Petrol Pump Inspection: BPCL और HPCL ने भी तेज की निगरानी-

भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने 3 से 13 जुलाई के बीच 932 औचक निरीक्षण किए। मोबाइल प्रयोगशालाओं की मदद से मौके पर ही ईंधन की गुणवत्ता की जांच की गई। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने एथेनॉल मिश्रण मानकों की जांच के लिए 2,173 औचक और 1,385 नियमित निरीक्षण किए।

जांच में नहीं मिला मिलावट का कोई मामला-

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, व्यापक जांच के दौरान मिलावट या गुणवत्ता से छेड़छाड़ का एक भी मामला सामने नहीं आया। कंपनियों ने कहा कि सभी जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप रही हैं।

ग्राहकों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील-

IOC, BPCL और HPCL ने लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है। कंपनियों ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को ईंधन की गुणवत्ता को लेकर कोई संदेह हो तो वह सीधे आधिकारिक शिकायत दर्ज कराए। कंपनियों का कहना है कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है

यह भी पढ़े- Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20 Match Prediction: क्या जिम्बाब्वे फिर करेगा उलटफेर? जानें मैच प्रेडिक्शन और संभावित विजेता

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20 Match Prediction: क्या जिम्बाब्वे फिर करेगा उलटफेर? जानें मैच प्रेडिक्शन और संभावित विजेता

ZIM vs BAN:

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 15 जुलाई को बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

ZIM vs BAN: पिछली भिड़ंत में जिम्बाब्वे ने चौंकाया था-

इन दोनों टीमों की आखिरी टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत साल 2024 में मीरपुर में हुई थी। उस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 159 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। उस जीत के सबसे बड़े हीरो ब्रायन बेनेट रहे थे। उन्होंने 49 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे।

ZIM vs BAN: पिच रिपोर्ट-

बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को सहायता मिल सकती है। पहली पारी में 160 से 170 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

मैच प्रेडिक्शन-

बांग्लादेश कागजों पर ज्यादा अनुभवी टीम है, लेकिन जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा सकता है। पिछले मुकाबले में मिली जीत से मेजबान टीम का आत्मविश्वास भी ऊंचा होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

संभावित विजेता-

बांग्लादेश के पास अनुभव और संतुलित टीम होने के कारण जीत की संभावना थोड़ी अधिक मानी जा रही है, लेकिन जिम्बाब्वे एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने का दम रखता है

यह भी पढ़े- ‘मन्नत’ विवाद में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेनोवेशन पर याचिका खारिज

‘मन्नत’ विवाद में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेनोवेशन पर याचिका खारिज

Shah Rukh Khan:

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को उनके मुंबई स्थित समुद्र किनारे बने बंगले ‘मन्नत’ के रेनोवेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें रेनोवेशन और विस्तार के लिए दी गई मंजूरी को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के दायरे में रहकर अपने घर का नवीनीकरण करा सकता है।

 Shah Rukh Khan: याचिकाकर्ता ने क्या आरोप लगाए थे-

याचिकाकर्ता का दावा था कि रेनोवेशन प्रोजेक्ट के लिए जरूरी पर्यावरण और कानूनी मंजूरियां नहीं ली गईं। उनकी ओर से पेश वरिष्ठ वकील शोएब आलम ने दलील दी कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) की मंजूरी आवश्यक थी और 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट्स के लिए यह अनिवार्य है।

Shah Rukh Khan: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा-

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ‘मन्नत’ एक निजी आवास है और यदि उसके मालिक कानून का पालन करते हुए उसमें बदलाव या रेनोवेशन करना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। कोर्ट ने मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) भेजने की मांग भी खारिज कर दी।

NGT पहले ही दे चुका था फैसला-

इससे पहले NGT भी ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और विस्तार के लिए दी गई पर्यावरण एवं तटीय मंजूरी को चुनौती देने वाली अपील खारिज कर चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा विवाद-

विवाद तब शुरू हुआ जब गौरी खान ने ‘मन्नत’ की छह मंजिला एनेक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त मंजिलें जोड़ने का प्रस्ताव रखा। इसी प्रस्ताव को लेकर पर्यावरण और तटीय मंजूरी पर सवाल उठाए गए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में शाहरुख खान और गौरी खान को बड़ी राहत मिल गई है

यह भी पढ़े- जूही चावला करेंगी सौराष्ट्र सीमेंट में हिस्सेदारी ट्रांसफर, SEBI ने ओपन ऑफर से दी छूट

जूही चावला करेंगी सौराष्ट्र सीमेंट में हिस्सेदारी ट्रांसफर, SEBI ने ओपन ऑफर से दी छूट

 Juhi Chawla:

Juhi Chawla: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अभिनेत्री जूही चावला और उद्योगपति जय मेहता से जुड़े मेहता फैमिली ट्रस्ट को सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में प्रस्तावित अप्रत्यक्ष (Indirect) हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। यह फैसला प्रमोटर परिवार के भीतर होने वाली इंटरनल रीस्ट्रक्चरिंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Juhi Chawla: किसे ट्रांसफर होगी हिस्सेदारी-

प्रस्तावित डील के तहत जय महेंद्र मेहता अपनी कंपनी गैलेक्सी टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड में मौजूद 49.99% हिस्सेदारी मेहता फैमिली ट्रस्ट को ट्रांसफर करेंगे। वहीं, जूही चावला अपनी कंपनी ओम्ना एंटरप्राइजेज LLP में 50.04% डिविडेंड और वोटिंग हिस्सेदारी इसी ट्रस्ट को सौंपेंगी। गैलेक्सी टेक्नोलॉजीज़ और ओम्ना एंटरप्राइजेज, दोनों सौराष्ट्र सीमेंट के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं और संयुक्त रूप से कंपनी में 24.04% हिस्सेदारी रखते हैं। जूही चावला और उनके पति जय मेहता, वर्ष 2019 में बने मेहता फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं।

Juhi Chawla: SEBI ने क्यों दी ओपन ऑफर से छूट-

SEBI के टेकओवर नियमों के तहत किसी कंपनी में अप्रत्यक्ष अधिग्रहण की स्थिति में आमतौर पर ओपन ऑफर लाना जरूरी होता है। हालांकि, रेगुलेटर ने इस मामले को प्रमोटर परिवार के भीतर की इंटरनल रीस्ट्रक्चरिंग माना और ओपन ऑफर की अनिवार्यता से छूट दे दी। SEBI के होल-टाइम मेंबर कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने अपने आदेश में कहा कि यह ट्रांजैक्शन नॉन-कमर्शियल है और इससे सार्वजनिक शेयरधारकों के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कंपनी के कंट्रोल में नहीं होगा बदलाव-

SEBI के आदेश के अनुसार, इस ट्रांजैक्शन के बाद सौराष्ट्र सीमेंट के कंट्रोल में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रमोटर ग्रुप की 66.62% हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 33.38% पर यथावत बनी रहेगी।

इन शर्तों के साथ मिली मंजूरी-

SEBI ने यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी है। अधिग्रहण पूरा होने के 21 दिनों के भीतर रेगुलेटर को रिपोर्ट सौंपनी होगी। साथ ही, यह छूट एक वर्ष तक वैध रहेगी और इसी अवधि के भीतर प्रस्तावित ट्रांजैक्शन पूरा करना होगा

यह भी पढ़े- E20 पेट्रोल पर क्यों मचा है बवाल? जानिए इथेनॉल की कीमत और सरकार का पूरा गणित

E20 पेट्रोल पर क्यों मचा है बवाल? जानिए इथेनॉल की कीमत और सरकार का पूरा गणित

Ethanol petrol:

Ethanol petrol: देशभर में इन दिनों E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा तेज है। E20 पेट्रोल का मतलब है ऐसा ईंधन, जिसमें 20 फीसदी इथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल मिलाया जाता है। केंद्र सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (EBP) के तहत 2014 से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है। सरकार ने 2030 तक E20 लागू … Read more

बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, नितिन नवीन-सम्राट चौधरी समेत बड़े चेहरे मैदान में

Bihar News

Bihar News: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह इस सीट पर पूरी ताकत झोंकने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री … Read more

इंग्लैंड 258 रन बनाकर हुई ऑल आउट

IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

IND vs ENG: जो रूट रहे नाबाद-

258 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जो रूट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहली पारी में जो रूट ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो नाबाद लौटे।

IND vs ENG: रूट और डॉसन की शतकीय साझेदारी-

लगातार विकेट गिरने से इंग्लैंड की टीम मुश्किल में आ गई थी। इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 121 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी में लियाम डॉसन ने 68 रन, जबकि जो रूट ने 48 रन का योगदान दिया।

अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी-

अक्षर पटेल (बापू) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में 62 रन देकर 4 अहम विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन पर सिमट गई।

भारत की प्लेइंग XI-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI-

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

यह भी पढ़े- कोहली-गंभीर के रिश्तों में फिर दरार? ट्रेनिंग में नहीं हुई बातचीत, रिपोर्ट से मची हलचल