Home » पंजाब » Punjab News: मोगा में नकली करेंसी का भंडाफोड़, 52 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

Punjab News: मोगा में नकली करेंसी का भंडाफोड़, 52 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

Punjab News:
Spread the love

Punjab News: पंजाब में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 हजार रुपये के जाली नोट और वारदात में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा कैंपर गाड़ी बरामद की है।

रात में दुकानदारों को बनाता था निशाना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भोले-भाले दुकानदारों को निशाना बनाता था। वह नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाता था, ताकि किसी को शक न हो। यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब के निर्देशों और मोगा के एसएसपी अजय गांधी के मार्गदर्शन में की गई।

Punjab News: गुप्त सूचना पर हुई नाकाबंदी

थाना सिटी मोगा के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार की अगुवाई में 19 दिसंबर को मुकदमा नंबर 282 दर्ज किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी में घूमता है और उसके पास नकली करेंसी रहती है। सूचना के आधार पर दिल्ली कॉलोनी, मोगा के पास नाकाबंदी की गई और गाड़ी को रोककर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

104 जाली नोट बरामद, रिमांड पर आरोपी

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 104 नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 52,000 रुपये है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ सोनू, निवासी राजांवाला, थाना कोट ईसे खां, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 178, 179, 180 और 181 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें…Smuggler Arrest: बरहरवा स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 1000 से अधिक कछुए बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments