Breaking News
Home » अंतरराष्ट्रीय » Putin India Visit: PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Putin India Visit: PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया खास तोहफा
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया खास तोहफा

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन को तोहफा देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

पुतिन का भव्य स्वागत

दिल्ली पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का किया गया। पुतिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए। नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है। पुतिन को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर ले जाया गया।

आपको बता दें कि पीएम आवास को गुरुवार शाम को इंडिया-रशियन झंडों और स्पेशल लाइटिंग से सजाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि वह शाम को और शुक्रवार को पुतिन के साथ अपनी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

Putin India Visit: मॉस्को से आया मेरा दोस्त

वहीं सोशल मीडिया पर पुतिन के आने के बाद ‘मॉस्को से आया मेरा दोस्त’ ट्रेंड कर रहा है। साथ ही इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह मीटिंग शिखर सम्मेलन से पहले भारत–रूस रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है। कूटनीति में शब्द महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन तस्वीरें इतिहास लिखती हैं। दरअसल, दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विशेष विमान रनवे पर रुका, तो दुनिया की निगाहें उस दरवाजे पर टिकी थीं। लेकिन जैसे ही विमान का दरवाजा खुला और पुतिन बाहर आए, जो कुछ दिखा उसने पिछले कई महीनों के पश्चिमी नैरेटिव को एक ही पल में ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़े… ModiwithPutin: पुतिन के स्वागत में एयरपोर्ट पर खड़े रहे मोदी, गले लगाया, एक गाड़ी में डिनर को निकले