Home » मनोरंजन » 44वें जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने राका का फर्स्ट लुक किया रिलीज, जानें डरावना अवतार और चार अलग किरदार

44वें जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने राका का फर्स्ट लुक किया रिलीज, जानें डरावना अवतार और चार अलग किरदार

राका का पोस्टर हुआ वायरल
Spread the love

Raaka First Look Out: अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘राका’ (Raaka) का पहला लुक पोस्टर साझा किया। यह फिल्म डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही है और पहले इसे नाम ‘AA22xA6’ रखा गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

डरावना और रहस्यमयी अवतार

पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक डरावने और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन-ड्रामा होगी और इसे हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 9 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। उनके इस नए लुक में प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उन्हें काफी उम्रदराज दिखाया गया है। उनकी आंखों में गहरा काजल है और ऊनी कपड़ों से एक बड़ा पंजा बाहर निकलता नजर आ रहा है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “खुद को एक ऐसी सोच के लिए तैयार करें जो सीमाओं से परे है।” इस लुक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और रहस्यमयी होगा।

Raaka First Look Out:  राका का पोस्टर हुआ वायरल
राका का पोस्टर हुआ वायरल

Raaka First Look Out: 800 करोड़ का बजट और चार किरदार

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राका’ का कुल बजट लगभग 800 करोड़ रुपए है, जिसमें से 200 करोड़ रुपए प्रोडक्शन पर और 250 करोड़ रुपए सिर्फ VFX पर खर्च किए जा रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभा सकते हैं, जिनमें वे दादा, पिता और दो बेटों की भूमिका में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स यानी दो अलग दुनियाओं के इर्द-गिर्द घूम सकती है, हालांकि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

फीस और रिकॉर्ड

फीस के मामले में भी अल्लू अर्जुन ने रिकॉर्ड बनाया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 175 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म के मुनाफे में उनकी 15% हिस्सेदारी भी होगी। वहीं, डायरेक्टर एटली इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… योगी सरकार की डिफेंस क्रांति: चित्रकूट में BEL को 75 हेक्टेयर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को नई रफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments