Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » रचिन रवींद्र ने बताया क्यों हैं मैनचेस्टर सिटी के फैन

रचिन रवींद्र ने बताया क्यों हैं मैनचेस्टर सिटी के फैन

Rachin Ravindra:

Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने प्रीमियर लीग में अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह मैनचेस्टर सिटी को सपोर्ट करते हैं और इस क्लब का खेलने का अंदाज उन्हें काफी पसंद है।

Rachin Ravindra: मैनचेस्टर सिटी के फैन हैं रचिन रवींद्र-

रचिन रवींद्र ने JioStar से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से मैनचेस्टर सिटी को फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं मैनचेस्टर सिटी का फैन हूं। मैं काफी समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। मुझे उनका खेलने का तरीका और फुटबॉल का स्टाइल पसंद है।” रचिन ने आगे बताया कि मैनचेस्टर सिटी को खेलते हुए देखना उन्हें हमेशा रोमांचित करता है। खासतौर पर उन्हें यह देखना पसंद है कि टीम मैदान पर किस तरह गेम को कंट्रोल करती है।

Rachin Ravindra: एतिहाद स्टेडियम में देखा मैनचेस्टर सिटी का मैच-

रचिन ने स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके दो फुटबॉल अनुभव बेहद शानदार रहे हैं और इनमें से एक अनुभव ने उन्हें मैनचेस्टर सिटी का फैन बना दिया। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन प्रीमियर लीग के पहले मैच में टोटेनहम के खिलाफ मुकाबला देखने के लिए उन्हें एतिहाद स्टेडियम बुलाया गया था। मैनचेस्टर सिटी वह मुकाबला जीत नहीं सकी, लेकिन रचिन के लिए स्टेडियम में मौजूद रहना बेहद खास अनुभव था।

स्पेन-पुर्तगाल का मुकाबला भी देखा-

रचिन रवींद्र ने हाल ही में डलास में स्पेन और पुर्तगाल के बीच राउंड ऑफ 16 का मुकाबला भी स्टेडियम में देखा। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक बताया। रचिन ने कहा कि संभव है कि वह मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा हो। उन्होंने इसे थोड़ा दुखद बताया, लेकिन वहां मौजूद रहना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड-

रचिन रवींद्र ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 24 टेस्ट, 39 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट की 44 पारियों में उन्होंने 1,865 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वनडे क्रिकेट में रचिन के नाम 1,424 रन और 21 विकेट हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 759 रन बनाने के साथ 26 विकेट भी हासिल किए हैं

यह भी पढ़े- जेन-जी प्रोटेस्ट पर शशि थरूर ने की भारत के लोकतंत्र की तारीफ, बोले- सिस्टम झुका, टूटा नहीं