Home » राजनीति » AAP में बढ़ी तकरार: राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन चल रहा’

AAP में बढ़ी तकरार: राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन चल रहा’

Raghav Chadha:

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। राघव चड्ढा  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने खिलाफ चल रहे आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजबूरी में वीडियो जारी कर यह कह रहे हैं कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, जबकि ऐसा नहीं है।

चड्ढा ने लिखा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि उनका घर और जिम्मेदारी है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें संसद में दिए गए उनके भाषण दिखाए गए हैं।

‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ का आरोप

राघव चड्ढा ने 4 अप्रैल को एक और वीडियो जारी कर कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही तरह की भाषा और आरोपों के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संसद में शोर मचाने के बजाय जनता के मुद्दे उठाने के लिए गए थे। वीडियो के अंत में उन्होंने फिल्मी डायलॉग के जरिए चेतावनी भी दी।

Raghav Chadha: AAP नेताओं के आरोप

वहीं, आप नेता सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और भाजपा की आलोचना वाले अपने पुराने पोस्ट हटा दिए हैं। उनका कहना है कि अब केवल कुछ पोस्ट बचे हैं, जिनमें मोदी की तारीफ की गई है। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेताओं ने भी चड्ढा पर आरोप लगाए कि वे पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे हैं और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय नहीं रहे।

Raghav Chadha: कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल

इस विवाद के बीच कुमार विश्वास का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राघव चड्ढा पार्टी के अगले निशाने पर हो सकते हैं। इस बयान ने विवाद को और हवा दे दी है।

पद से हटाए जाने के बाद बढ़ा विवाद

2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद चड्ढा ने कहा कि उन्हें खामोश किया गया है, लेकिन यह उनकी हार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

यह भी पढे़ : AI से बदल रहा युद्ध का चेहरा, ईरान-US-इजरायल संघर्ष में नई टेक्नोलॉजी की एंट्री

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments