Home » राजनीति » राहुल गांधी ने सुनाए माता-पिता के प्यार और झगड़े के किस्से, गर्लफ्रेंड का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने सुनाए माता-पिता के प्यार और झगड़े के किस्से, गर्लफ्रेंड का भी किया जिक्र

Rahul Gandhi girlfriend:

Rahul Gandhi girlfriend: दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने परिवार से जुड़े कई निजी किस्से साझा किए। उन्होंने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात से लेकर उनके बीच हुए झगड़े और प्यार भरे पलों तक का जिक्र किया। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े।

Rahul Gandhi girlfriend: कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कही राजनीति न करने की बात

किताब के लॉन्च कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही राहुल गांधी ने कहा, “मुझे बहुत ही सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई राजनीति नहीं।” इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से जुड़े कुछ ऐसे किस्से सुनाए, जिनका जिक्र सोनिया गांधी ने भी अपनी किताब में नहीं किया है। राहुल गांधी की बातों पर कभी हॉल में मौजूद लोग हंसते नजर आए तो कभी माहौल भावुक हो गया।

Rahul Gandhi girlfriend: कैंब्रिज के वर्सिटी रेस्तरां में हुई थी माता-पिता की मुलाकात

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात कैंब्रिज के वर्सिटी रेस्तरां में हुई थी। राहुल गांधी ने कहा कि कई साल बाद जब वह खुद कैंब्रिज में थे, तब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से इसी रेस्तरां में चलने के लिए कहा। उनकी गर्लफ्रेंड को इस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहां पहुंचकर राहुल ने उन्हें बताया कि इसी रेस्तरां में उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।

उन्होंने बताया कि रेस्तरां का पीले रंग का दरवाजा आज भी उन्हें याद है। जब वहां मौजूद कर्मचारी ने पूछा कि कितने लोग हैं, तो राहुल ने जवाब दिया कि दो लोग हैं। इसके बाद दोनों को एक टेबल पर बैठा दिया गया। राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने कर्मचारी को अपने माता-पिता की मुलाकात के बारे में बताया तो उसने कहा कि वह उन्हें जानता है। इसके बाद राहुल ने मेन्यू में अच्छी डिश के बारे में पूछा। कर्मचारी ने उन्हें चिकन शासर खाने की सलाह दी। हालांकि, राहुल गांधी को यह डिश बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार हो जाए और वह वर्सिटी रेस्तरां जाए तो वहां चिकन शासर कभी न खाए। कर्मचारी ने इसे शानदार बताया था, लेकिन वह बहुत खराब था।

राहुल गांधी ने सुनाया राजीव-सोनिया के झगड़े का किस्सा

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बीच हुए एक झगड़े का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस घटना के गवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे, जो कार्यक्रम में मौजूद थे। राहुल गांधी के मुताबिक, उनके पिता राजीव गांधी उस समय अमरिंदर सिंह से बातचीत कर रहे थे और सोनिया गांधी अपनी बात रखने की कोशिश कर रही थीं। सोनिया गांधी ने तीन-चार बार अपनी बात कही, लेकिन राजीव गांधी तनाव में थे और इस वजह से नाराज हो गए। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को कई बार बहस करते देखा था, लेकिन पहली बार दोनों के बीच इस तरह झगड़ा होते हुए देखा था। उन्होंने इस किस्से के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी का भी जिक्र किया।

माता-पिता के प्यार भरे पलों को भी किया याद

राहुल गांधी ने राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते के खूबसूरत पलों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में माता-पिता के बीच काफी प्यार था। राहुल के मुताबिक, भोजन के समय अक्सर उनकी मां उनके पिता की गोद में बैठ जाती थीं। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे तो वहां ऐसा नहीं देखते थे। इस पर वह अपने दोस्तों से पूछते थे कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठती हैं। राहुल गांधी ने बताया कि उनका बचपन माता-पिता के इसी प्यार भरे माहौल में बीता था। हालांकि, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बाद में उन्होंने देखा कि यह सब खत्म हो गया।

यह भी पढ़े- कांग्रेस के मंच से भारत की राजनीति पर बयान देने वाले इटली के नेता कौन, क्यों उठी कार्रवाई की मांग?