Rajashthan news: कार या बाइक का चालान कटना आम बात है, लेकिन राजस्थान के नागौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक कार का ही प्रदूषण (PUC) चालान काट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मामला चर्चा में है और जांच शुरू हो गई है।
1700 रुपये का चालान, वजह बनी PUC
जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को कृषि मंडी तिराहे पर एक इलेक्ट्रिक कार को रोककर ट्रैफिक पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक ने 1700 रुपये का चालान काट दिया। चालान में PUC सर्टिफिकेट न होना और कार के शीशों पर काली फिल्म होना वजह बताया गया।
Rajashthan news: चालक और पुलिस के बीच बहस
वायरल वीडियो में कार चालक यह कहते नजर आता है कि इलेक्ट्रिक वाहन के लिए PUC जरूरी नहीं होता। वहीं पुलिसकर्मी यह कहते हुए दिखता है कि मशीन में PUC नहीं दिख रहा, इसलिए चालान कटेगा। इसी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
Rajashthan news: अधिकारियों ने मानी गलती
जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी ने साफ कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती। वहीं यातायात प्रभारी शिवदेव राम ने भी माना कि चालान गलती से काटा गया लगता है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा
इधर, झुंझुनूं जिले से एक दुखद खबर भी सामने आई है। शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तंबू में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो नाबालिग लड़कियों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
घायलों की हालत गंभीर, आरोपी फरार
Rajashthan news: घटना गुड़ा गौड़जी थाना क्षेत्र के नांगली निर्वाण गांव की है। घायल लोगों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब में ISI-BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से जासूसी और ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम







