Rajnath singh: रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उसने दोबारा भारत की तरफ आंख उठाने की कोशिश की, तो इस बार ऐसा जवाब मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा और दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
“हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन छोड़ते भी नहीं”
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में साफ कहा कि भारत की नीति हमेशा शांति की रही है, लेकिन अगर कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत को उकसाने की कोशिश करेगा तो उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।
Rajnath singh: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी किया जिक्र
रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि सेनाओं द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने जिस बहादुरी और रणनीति के साथ जवाब दिया, उससे दुश्मनों के होश उड़ गए।
Rajnath singh: पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गुस्सा
राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया, जो बेहद कायराना हरकत थी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति कभी भी धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं सिखाती, लेकिन पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद इंसानियत को खत्म करने पर उतारू है। उन्होंने कहा, “पूरा देश इस घटना से गुस्से में था। इसके बाद भारत ने ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन समझ गया कि अब नया भारत चुप बैठने वाला नहीं है। अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो हम उसके घर में घुसकर जवाब देंगे।”
भारत ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश
Rajnath singh: रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं रहा, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें: शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव








