Home » Uncategorized » बाप ने पैसे नहीं दिये तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, इसलिए मांग रहा था पैसे…

बाप ने पैसे नहीं दिये तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, इसलिए मांग रहा था पैसे…

Ranchi: बाप ने पैसे नहीं दिये तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, इसलिए मांग रहा था पैसे...
Spread the love
Ranchi: आज समय इतना खराब हो चुका है कि लोग मामूली सी बात पर अपनों का ही खून बहा देने को आतुर हो जाते हैं। झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।यहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि गोविंद साहू और उनके छोटे बेटे कमल साहू के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमल साहू को जुआ खेलने की लत थी और वह लगातार अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया। आवेश में आकर कमल साहू ने घर में रखे धारदार कुदाल से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

Ranchi: दहशत में लोग

वारदात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।लोग हैरान हैं कि आखिर कोई बेटा जुए की लत में अंधा होकर कैसे अपने ही बाप की हत्या कर सकता है। जिस बेटे को पिता की देखभाल करनी चाहिए थी, उसने अपनी गंदी लत के चलते उचित और अनुचित का जरा भी विचार नहीं किया।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments