Home » स्पोर्ट्स » आरसीबी की हार का असली कारण क्या? रजत पाटीदार का चौंकाने वाला बयान-“कोई खास फर्क नहीं पड़ा!”

आरसीबी की हार का असली कारण क्या? रजत पाटीदार का चौंकाने वाला बयान-“कोई खास फर्क नहीं पड़ा!”

Spread the love

RR vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आरसीबी को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी ने बनाया मजबूत स्कोर, लेकिन नहीं बचा पाई बढ़त

गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए। कप्तान  रजत पाटीदार ने 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 और वेंकटेश अय्यर ने 29 रन का योगदान दिया। हालांकि, बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

RR vs RCB: आरआर के बल्लेबाजों ने किया जोरदार पलटवार

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया। वैभव सूर्यवंशी (78) और ध्रुव जुरेल (81) की विस्फोटक पारियों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम को आसान जीत दिलाई।

हार के बाद कप्तान का बयान

मैच के बाद रजत पाटीदार ने कहा कि टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में कमी रह गई। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में विपक्षी टीम की तेज शुरुआत ही हार का बड़ा कारण बनी।

RR vs RCB
                                                                            RR vs RCB

RR vs RCB: “गलतियां होना लाजमी है” – पाटीदार

इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर सवाल पर पाटीदार ने कहा कि उपलब्ध गेंदबाजों के साथ ही ओवर पूरे करने थे और कुछ फैसलों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने माना कि कड़ी प्रतिस्पर्धा में गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन टीम को उनसे सीखना होगा।

आरसीबी की जीत की लय टूटी

आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी, लेकिन इस हार के साथ उनकी जीत की लय टूट गई। अब टीम अगले मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़े… होर्मुज से न्यूक्लियर तक बढ़ा तनाव! ईरान का अमेरिका पर दबाव, क्या जेडी वेंस पाकिस्तान मीटिंग में दिखाएंगे नरमी?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments