ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ जाते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर हरदोई में पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

मेरठ जाते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर हरदोई में पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस ट्रेन से मेरठ पहुंच रहे थे, उस पर हरदोई में पथराव किए जाने की खबर सामने आई है। मोहन भागवत 20 और 21 फरवरी को मेरठ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों से आए प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे।

RSS news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस ट्रेन से मेरठ पहुंच रहे थे, उस पर हरदोई में पथराव किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना में ट्रेन की एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रात करीब 9 बजे मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वह शताब्दीनगर स्थित माधव कुंज के लिए रवाना हुए। यहां वह अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

RSS news: पथराव की जांच जारी

ट्रेन पर पथराव की घटना को लेकर हरदोई GRP ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दो संभावनाएं सामने आ रही हैं। पहली, रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद ट्रेन से टकरा गई हो सकती है। दूसरी, किसी शरारती तत्व द्वारा ट्रेन पर पत्थर फेंका गया हो सकता है। फिलहाल GRP मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

RSS news: मोहन भागवत 20 और 21 फरवरी को मेरठ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों से आए प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। साथ ही खेल जगत से जुड़े लोगों से सामाजिक अनुभवों को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार के शामिल होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा कदम, UP में 94,300 हेक्टेयर में बढ़ेगी प्राकृतिक खेती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल