SAIL Employee Transfer: सेल प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में कार्यरत 22 कर्मचारियों का अंतर विभागीय तबादला किया है। इनमें 20 कर्मचारियों को संयंत्र के अलग-अलग विभागों में भेजा गया है, जबकि दो कर्मचारियों का स्थानांतरण नगर सेवा के जवाहर लाल नेहरू पार्क में किया गया है। प्रबंधन ने सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने वर्तमान विभाग से तत्काल विरमित होकर नए विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।
SAIL Employee Transfer: किन कर्मचारियों का हुआ तबादला-
स्थानांतरित कर्मचारियों में टेक्निकल एसोसिएट, इंजीनियरिंग एसोसिएट, एडमिनिस्ट्रेशन एसोसिएट और जूनियर इंजीनियर ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं। प्रताप मंडल को ब्लास्ट फर्नेस से SMS-2 CCS, नरेश कुमार शर्मा को ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल से कोक ओवन और डी. राम को ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन से कोक ओवन भेजा गया है। सुजल कुमार का कोक ओवन इलेक्ट्रिकल से हॉट स्ट्रिप मिल, राजेश कुमार का कोक ओवन ऑपरेशन से ब्लास्ट फर्नेस और डॉ. अजय कुमार का कोक ओवन मैकेनिकल से SMS-1 विभाग में तबादला किया गया है।
SAIL Employee Transfer: इन कर्मचारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी-
सतीश चंद्र मंडल को अधिशासी निदेशक संकार्य सचिवालय से MRD, नीरज कुमार को HRCAF ऑपरेशन से हॉट स्ट्रिप मिल, मो. फारूक अंसारी को HRCF ऑपरेशन से कोक ओवन और अमर कुमार को हॉट स्ट्रिप मिल से CRM भेजा गया है। अभिषेक कुमार को हॉट स्ट्रिप मिल इलेक्ट्रिकल से अधिशासी निदेशक संकार्य सचिवालय, वी. रोबिन को MRD से SMS-2 CCS और सुरेश प्रसाद गुप्ता को ऑपरेशन गैरेज से ब्लास्ट फर्नेस में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कुलदीप कुमार को RGBS से ब्लास्ट फर्नेस और संजीत कुमार को RGBS से SMS-1 विभाग में भेजा गया है।
इन कर्मचारियों का भी हुआ स्थानांतरण-
शुभम लाहा को SMS-2 CCS से हॉट स्ट्रिप मिल, पंकज कुमार सिंह और मनोज कुमार गुप्ता को शॉप एंड फाउंड्री से सिंटर प्लांट भेजा गया है। जयकांत सिंह को SMS-2 CCL से PPC विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
दो कर्मचारियों को जवाहर लाल नेहरू पार्क भेजा गया-
ओम प्रकाश शर्मा को ब्लास्ट फर्नेस से नगर सेवा के जवाहर लाल नेहरू पार्क और रंजीत कुमार सिंह को हॉट स्ट्रिप मिल से जवाहर लाल नेहरू पार्क भेजा गया है। दोनों कर्मचारियों को नए स्थान पर योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को नए विभाग में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े- 7 सितंबर से शेयर बाजार के प्री-ओपन सेशन में बड़ा बदलाव, NSE ने बदले 6 नियम








