Home » एक्सक्लूसिव » बिहार में नई सरकार तैयार: सम्राट चौधरी कल लेंगे CM पद की शपथ, दो डिप्टी CM तय

बिहार में नई सरकार तैयार: सम्राट चौधरी कल लेंगे CM पद की शपथ, दो डिप्टी CM तय

Samrat Choudhary Oath:
Spread the love

Samrat Choudhary Oath: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

दो डिप्टी CM बनने की संभावना

सूत्रों के अनुसार विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस तरह नई सरकार में भाजपा का मुख्यमंत्री और जेडीयू कोटे से दो डिप्टी CM का फॉर्मूला सामने आ रहा है।

Samrat Choudhary Oath: मंत्रिमंडल का संभावित स्वरूप

नई कैबिनेट में जेडीयू, बीजेपी और एनडीए सहयोगी दलों को शामिल किया जाएगा। जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी और जमा खान जैसे नाम सामने आ रहे हैं।
वहीं बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं को जगह मिल सकती है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

Samrat Choudhary Oath: सामाजिक संतुलन पर जोर

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस बार कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ओबीसी, सवर्ण, दलित और महिला प्रतिनिधित्व को संतुलित करने के साथ-साथ युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

यह भी पढे़ : CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने शेयर किया भावुक संदेश, बताया कुर्सी छोड़ने का राज?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments