Home » देश-विदेश » इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, दुनिया देखेगी मराठा गौरव की गूंज

इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, दुनिया देखेगी मराठा गौरव की गूंज

इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा

Shivaji Statue Israel: इजरायल भारत के साथ अपने राजनीतिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अपने एक प्रमुख शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक स्थापित करेगा।

इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल यानिव रेवांच ने मुंबई में यह ऐलान किया है कि भारत और इजरायल के बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए इजरायल अपने एक प्रमुख शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करेगा।

यानिव रेवांच कहते हैं- “इस कार्य को करने के लिए हमने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सहयोग मांगा। जैसे ही उन्हें हमारा यह प्लान पता चला, उन्होंने बिना देरी किए इसके लिए अनुमति दे दी।”

भारत-इजरायल के रिश्तों का एक नया प्रतीक

रेवांच ने फडणवीस को लिखे अपने पत्र में कहा, “हमारा मानना है कि हमारे देश में लगी यह भव्य प्रतिमा हमारे और भारत के बीच के रिश्तों का एक मजबूत प्रतीक होगी।”रेवांच कहते हैं, “यह कदम हमारे लोगों के बीच दोस्ती, साहस, नेतृत्व और आपसी सम्मान जैसे कई मूल्यों को और मजबूती देने के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि साबित होगा।”

Shivaji Statue Israel:  इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा
इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा

Shivaji Statue Israel: सीएम फडणवीस ने आभार व्यक्त किया

इस पहल को सुनते ही महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने रेवांच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पहल को सफलतापूर्वक करवाने के लिए खुद इस कार्य पर विशेष ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा, “शिवराज्याभिषेक दिवस के शुभ अवसर पर ऐसा निर्णय लेना बहुत बड़ी खबर है। मैं रेवांच को इस ऐतिहासिक घोषणा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहता हूं और यह आश्वासन देता हूं कि महाराष्ट्र सरकार इस ऐतिहासिक पहल का पूरा समर्थन करेगी।”

Written by- Adarsh Kathane

ये भी पढ़े…नेपाल सीमा पर STF की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान गिरफ्तार