Home » राष्ट्रीय » Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

Shivpuri
Spread the love

Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा पर पलट गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार शादी के बाद घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।

खुशियों के बीच छाया मातम

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। शादी मंदिर में संपन्न हुई थी और शनिवार को परिवार ऑटो से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। ऑटो में दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और बहन भूरिया शाक्य भी सवार थीं।

Shivpuri: ट्रक पलटने से दबे लोग, जेसीबी से निकाले गए शव

बताया गया है कि ऑटो कुछ समय के लिए सड़क किनारे खड़ा था, तभी खाद से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे उस पर पलट गया। ऑटो में बैठे लोग ट्रक और खाद की बोरियों के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

एक और रस्म थी बाकी, हादसे ने सब कुछ छीन लिया

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पूरी तरह खत्म कर दिया। बताया गया है कि शनिवार को ही दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म होनी थी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी थीं। हालांकि, हादसे से पहले कुछ लोग ऑटो से उतर गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें… 23 मार्च से अब तक 12 लाख छोटे एलपीजी सिलेंडर वितरित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments