Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में चोरी की कोशिश नाकाम, शटर और दीवार के बीच फंसा चोर

गाजियाबाद में चोरी की कोशिश नाकाम, शटर और दीवार के बीच फंसा चोर

Up news: गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी की कोशिश करने आया एक युवक खुद ही फंस गया और उसे बचाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके की है, जिसने स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया।

Up news: सूचना और रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को खबर मिली कि एक क्लीनिक में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवक क्लीनिक के अंदर फंसकर बाहर नहीं निकल पा रहा है।

आरोपी की पहचान और पूरा मामला

Up news: जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक (पुत्र गणेश), निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसा था, लेकिन उतरते समय उसका सिर/गर्दन शटर और दीवार के बीच फंस गया। फायर ब्रिगेड टीम ने काफी सावधानी से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

ये भी पढ़े: पाकिस्तान-सऊदी सैन्य सहयोग से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव, ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच हलचल तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments