ख़बर का असर

Home » Uncategorized » सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों को दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों को दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ट्रायल मानसा की अदालत में जारी है।

Siddhumoosewala: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। इस फैसले पर अभी तक सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों आरोपी पहले पंजाब की गोबिंदगढ़ जेल में बंद थे और उन्होंने पहले हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका डाली थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

Siddhumoosewala: हत्या का मामला

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि पवन बिश्नोई ने शूटरों को राजस्थान नंबर की बोलेरो गाड़ी उपलब्ध कराई थी, जबकि जगतार सिंह ने मूसेवाला की रेकी की थी। यह घटना पंजाब और देशभर में खूब चर्चा में रही थी।

ट्रायल और अगली सुनवाई

Siddhumoosewala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ट्रायल मानसा की अदालत में जारी है। कई गवाहों की गवाही हो चुकी है, और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की गवाही भी चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2026 को होगी।

 

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में LPG संकट: गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात, कालाबाजारी पर सख्त नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल