Home » एक्सक्लूसिव » गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने 3 और आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने 3 और आरोपियों को पकड़ा

Surya Chauhan Murder:

Surya Chauhan Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी Asad पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के वसुंधरा इलाके में घेराबंदी के दौरान असद ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

बकरीद के दिन हुई थी छात्र की हत्या

17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या 28 मई को हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया। मामले में सामने आए CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने से पहले सूर्या से कथित तौर पर कहा गया- “क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है?” इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए।

Surya Chauhan Murder: तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

खोड़ा पुलिस ने इस मामले में नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Surya Chauhan Murder: परिवार ने उठाए सवाल

एनकाउंटर की खबर के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें असद की लाश की तस्वीर दिखाई जाए, तभी वे यकीन करेंगी कि आरोपी मारा गया है। उन्होंने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

मंत्री बोले- अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sunil Kumar Sharma सूर्या के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी देने का ऐलान किया है।

मामले को लेकर बढ़ा तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस और RRF को तैनात किया गया। कई बाजार भी बंद रहे। पूर्व भाजपा विधायक Sangeet Som ने घटना को “जिहादी मानसिकता” से जुड़ा बताते हुए कहा कि ऐसी सोच को सख्ती से रोकना जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढे़ : Yogi: योगी सरकार का नशे के खिलाफ अभियान तेज, स्कूलों से गांवों तक जनजागरण