T20 world cup tax: भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस शानदार जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया.लेकिन इस जीत के साथ मिलने वाली करोड़ों की प्राइज मनी पर टैक्स का बड़ा हिस्सा भी देना होगा. आइए विस्तार से समझते हैं कि टीम इंडिया को कितनी रकम मिली और टैक्स कटने के बाद खिलाड़ियों के हिस्से में कितना पैसा आ सकता है.
आईसीसी ने रखा रिकॉर्ड प्राइज पूल
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्राइज पूल घोषित किया था.टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर रखी गई थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 120 करोड़ रुपये के बराबर है.यह रकम पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई.
T20 world cup tax: भारत को मिली कितनी प्राइज मनी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है.वहीं फाइनल में हारने वाली टीम न्यूजीलैंड को लगभग 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.6 करोड़ रुपये दिए गए.आमतौर पर इस प्राइज मनी को बीसीसीआई अपने नियमों के अनुसार खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ में बांट देता है.
T20 world cup tax: प्राइज मनी पर कैसे लगता है टैक्स
भारत में प्रतियोगिताओं से मिलने वाली इनामी राशि को अन्य स्रोतों से आय की श्रेणी में रखा जाता है.इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 115BB के तहत ऐसी रकम पर सीधा 30% टैक्स लगाया जाता है.यानी अगर किसी खिलाड़ी को प्राइज मनी मिलती है तो उस पर स्लैब के बजाय फिक्स्ड टैक्स रेट लागू होता है.
सरचार्ज और सेस से बढ़ जाता है टैक्स
30% बेस टैक्स के अलावा खिलाड़ियों को सरचार्ज और 4% हेल्थ एंड एजुकेशन सेस भी देना पड़ता है.उच्च आय वाले खिलाड़ियों के लिए इन अतिरिक्त चार्ज के कारण कुल टैक्स दर लगभग 31% से लेकर 38% तक पहुंच सकती है.खिलाड़ियों को पैसा मिलने से पहले कटता है TDSज्यादातर मामलों में भुगतान करने वाली संस्था पहले ही टैक्स काट लेती है.
भारत में यह जिम्मेदारी आमतौर पर बीसीसीआई निभाता है.खिलाड़ियों और स्टाफ को प्राइज मनी देने से पहले 30% टीडीएस काट लिया जाता है, जिसके बाद बची हुई राशि उनके खाते में भेजी जाती है.बाद में खिलाड़ी इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय अंतिम टैक्स कैलकुलेशन के अनुसार एडजस्टमेंट कर सकते हैं.
T20 world cup tax: इतिहास में दर्ज हुई भारत की जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की यह जीत कई मायनों में खास रही.भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतापहली बार घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन बनाऔर कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन कियाअब इस ऐतिहासिक जीत के साथ करोड़ों की इनामी राशि तो मिली है, लेकिन टैक्स कटने के बाद खिलाड़ियों के हाथ में आने वाली रकम थोड़ी कम जरूर हो जाएगी.
ये भी पढ़े: उरई की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, रक्षा मंत्रालय में मिला देश का इकलौता पद सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं







