सिर्फ 5 रुपए में खाना: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली सरकार करेगी 100 ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत

100 अटल कैंटीन शुरू

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर Atal Canteen योजना के तहत राजधानी में 100 अटल कैंटीन शुरू कर रही है। इन कैंटीनों में दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों और कम आय वाले परिवारों को केवल 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य सम्मान के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसमें डिजिटल टोकन, गुणवत्ता जांच और पारदर्शी संचालन व्यवस्था शामिल होगी।