सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना का भव्य ‘सूर्य किरण एयर शो’, आसमान में दिखेंगे हवाई करतब
सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम विशेष हवाई प्रदर्शन करेगी। छह हॉक विमान मंदिर परिसर के ऊपर तेज गति से उड़ान भरते हुए कई आकर्षक करतब दिखाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।