7 घंटे उड़ने के बाद वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रहा विमान दिल्ली लौटने को मजबूर
दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट ने सोमवार तड़के दिल्ली से उड़ान भरी थी और अरब सागर होते हुए ओमान और यूएई के पास तक पहुंच गई थी। दिल्ली से मैनचेस्टर की दूरी करीब 6,829 किलोमीटर है और सामान्य परिस्थितियों में यह फ्लाइट करीब 11 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है।